भरमौर में हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता)

नेहरू युवा केन्द्र चंबा के सौजन्य से भरमौर ब्लाक में हिंदी पखवाडा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस दौरान हिंदी विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शिव शक्ति युवक मंडल भ्याट, मां भवानी युवक मंडल सिरडी, डिग्री कॉलेज भरमौर के प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में प्रथम स्थान रमनीश कपूर (मां भवानी युवक मंडल सिरडी), आदित्ती ठाकुर स्पुत्री पवन कुमार, युवा शिव शक्ति क्लब भयाट, पल्लवी ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को हिंदी भाषा और इसके महत्व के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। उन्होंने हिंदी भाषा को अपने जीवन में उपयोग करने तथा इसका इस्तेमाल करने का आग्रह भी किया। इस कार्यक्रम में इंद्र सिंह टीजीटी राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर और अभय कपूर ने निर्णायक मंडल में अपनी भूमिका निभाई। भरमौर ब्लॉक के नेहरू युवा केंद्र स्वयंसेवी मनीष ठाकुर ने हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी गणमान्य व्यक्ति और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

राजभाषा हिंदी दिवस के उपलक्ष में 14 सितंबर से 29 सितंबर तक पूरे भारत में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत भारत सरकार के युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में विभिन्न स्थानों पर हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए भाषण, निबंध, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत भरमौर में आज भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

7 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

7 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

7 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

9 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

11 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

11 hours ago