बंजार के घियागी के पास खाई में गिरी टूरिस्ट गाड़ी

कुल्लू (करतार कौशल/ ब्यूरो चीफ)

बीती रात जिला के औट लूहरी नेशनल हाईवे पर घियागी के पास सैलानियों की एक गाड़ी के खाई में गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई। जबकि इस भीषण हादसे में 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इस जिन्हें मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम द्वारा फ़ौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बताया जाता है कि 5 घायलों की हालत ज्यादा गंभीर है । घायलों को कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे कुल्लू एसपी गुरदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा रात 8.30 बजे के आस-पास हुआ जो टूरिस्ट गाड़ी हादसे का शिकार हुई वह ट्रैवलर थी। गुरदेव शर्मा ने बताया कि यह हादसा ड्राइवर के गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो देने के चलते हुआ और गाड़ी अनियंत्रित होने के बाद सीधा खाई में जा गिरी। वहीं गाड़ी जब खाई में गिरी तो आस-पास के इलाके में काफी तेज आवाज हुई। जिसको सुन कर आसापास के लोग मौके पर इकट्ठा गए और हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंची कर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जबकि हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी भी मौके पर पहुंचे। मिली जानकारी के गाड़ी में सवार यात्री अलग-अलग राज्य के थे। सूचना के मुताबिक, ट्रैवलर में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के यात्री थे। सबके शव बरामद कर लिए गए हैं और शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस उन्हें उनके परिजनों को सौंप देगी। हादसे पर दुख जताते हुए पीएम मोदी ने कहा, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में टूरिस्ट वाहन के खाई में गिरने की घटना अत्यंत दुखदायी है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खो दिया है, उनके परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। इसके साथ ही घायलों की हरसंभव मदद की जा रही है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

14 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

14 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

14 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

16 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

18 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

18 hours ago