Categories: Uncategorized

कलाकारों ने गुडिया हेल्पलाईन शक्ति बटन ऐप व होशियार सिंह हेल्पलाइन-1090 के बारे में दी जानकारी

नाहन (ब्यूरो रिपोर्ट)

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सौजन्य से विकास खंड नाहन की ग्राम पंचायत मातर तथा बिरला व विकास खंड संगडाह की ग्राम पंचायत कोेटी धीमान व छोऊ बोगर में कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें कलाकारों ने गीत संगीत व नुक्कड़ नाट्क के माध्यम से गुडिया हेल्पलाईन, शक्ति बटन ऐप व होशियार सिंह हेल्पलाइन-1090 की जानकारी लोगों तक पहंुचाई।

कलाकारों ने लोगों को बताया की हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा तथा उन्हें किसी आपातकालीन स्थिति में तुरन्त सहायता प्रदान करने के लिए गुड़िया हेल्पलाइन-1515 आरम्भ की गई है। चौबीस घण्टे क्रियाशील इस हेल्पलाइन पर सहायता मांगने पर पुलिस जरूरतमंद महिला तक स्वयं पहुंचती है। कलाकारों ने बताया की महिलाओं को संकट की घड़ी में सुरक्षा प्रदान करने की दृष्टि से शक्ति बटन ऐप भी आरम्भ की गई है। इस ऐप को मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप के माध्यम से संकट की घड़ी में ऐप का लाल बटन दबाकर पुलिस की सहायता प्राप्त की जा सकती है। शक्ति बटन की विशेषता यह है कि यह ऐप इंटरनेट कनेक्टिविटी के बिना भी चलती है।

प्रदेश सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और वन माफिया, खनन माफिया तथा ड्रग माफिया से कड़ाई से निपटने के लिए होशियार सिंह हेल्पलाइन-1090 आरम्भ की गई है। इस हेल्पलाइन की निगरानी स्वयं मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की जा रही है। इस हेल्पलाइन पर वन, खनन व नशे जैसी अवैध गतिविधियों के संबंध में सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाती है।

इस दौरान पंचायत प्रधान अलका, उषा,संगीता तोमर, विनोद तथा उप प्रधान लियाकत अली, सतीश कुमार,रामा नन्द, जिला परिषद सदस्य सूर्या तोमर व महिला मण्डल प्रधान आशा देवी सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

मोहाली से सिरमौर का युवक गिरफ्तार, हिमाचल में चिट्टे की सप्लाई का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलन पुलिस…

1 hour ago

नाहन के कांशीवाला में गश्त के दौरान पुलिस ने नशा करते युवक को दबोचा, सिरिंज और बोतल बरामद

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।  इसी…

17 hours ago

नाहन में पुलिस ने कार से 15.73 ग्राम चिट्टा और 10,450 रुपये नगद किये बरामद, एक ही परिवार के 4 लोग गिरफ्तार

सिरमौर (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है…

17 hours ago

लाहौल–स्पीति की राजनीति में मजबूत जनाधार वाले नेता डॉ. रामलाल मार्कंडा

केलांग (रंजित लाहोली, संवाददाता ), डां रामलाल मार्कंड़ा एक बार फिर लाहौल–स्पीति की राजनीति में…

17 hours ago

भारतीय जनता पार्टी संगडाह मंडल द्वारा 2 दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान आयोजित

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), भारतीय जनता पार्टी संगडाह मंडल द्वारा 2 दिवसीय पंडित दीनदयाल…

21 hours ago

व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई अनिश्चितकाल के लिए बंद, बीबीएन के उद्योग व होटल कारोबार पर संकट

सोलन (ब्यूरो रिपोर्ट), हिमाचल प्रदेश के प्रमुख बऔद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) सहित पूरे प्रदेश में…

21 hours ago