पबियाना के युवक को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मौत

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ)

राजगढ़ सोलन मार्ग पर नेरी रतोली और पबियाना के बीच एक अज्ञात वाहन ने नौजवान युवक को टक्कर मारी है, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंलवार रात करीब सवा नौ बजे के आसपास मनीष पुत्र महेंद्र जिसकी उम्र 27 साल बताई जा रही है उसने अपनी माता को 9 बजकर आठ मिनट पर फोन किया कि माता जी में घर 5 मिनट बाद पहुँचने वाला हूँ, साथ में रात का भोजन करेंगे लेकिन भगवान को यह मंजूर नहीं था। 5 मिनट बाद माता को सुचना मिलती है कि आपके बेटे का शव सड़क पर पड़ा है उसे जल्दी से हॉस्पिटल ले जाओ। मृतक मनीष के परिजनों ने बताया कि मनीष उर्फ़ निशु हर रोज की तरह अपने काम से रात को अपने घर जा रहा था, साथ में रात को रोटी बनाने के लिए अपने हाथो में खूब सामान घर लेकर जा रहा था। घर के करीब उसने अपने पिता महेंद्र को फोन किया कि पापा आप कहा हो, पापा ने बताया कि बेटा में तो ब्यास पहुँचने वाला हूँ सेवा में जा रहा हूँ, तो उस समय मनीष ने अपने पापा से कहा कि बहुत अच्छी बात है आप खूब सेवा किया करो और फोन काट दिया। साथ ही उसने अपनी माता को फोन मिलाया और बताया कि पापा ब्यास सेवा करने चले गये है और में घर के नीचे पहुँच गया हूँ। रात को साथ में भोजन करेंगे यह बात बोलकर मनीष ने फोन काट दिया। उसी समय राजगढ़ से सोलन की तरफ जा रहे किसी अज्ञात वाहन ने पिछली साइड से मनीष को जोरदार टक्कर मारी, टक्कर इतनी जोर से मारी थी कि मनीष बीचो बीच फट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान लोगों ने 108 एम्बुलेंस को फोन करके जानकारी दी। एम्बुलेंस द्वारा मृतक मनीष को राजगढ़ अस्पताल पहुँचाया गया, जिसे डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया। राजगढ़ अस्पताल प्रभारी डॉ. अशोक ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक को पिछली तरफ से आ रहे वाहन ने बड़ी जोर से टक्कर मारी है । टक्कर इतनी जोर से मारी गई है कि मृतक का शरीर बुरी तरह से फट गया था, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। आज सुबह डॉकटर द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की पुष्टि राजगढ़ एसडीएम कपिल तोमर ने करते हुए बताया कि मृतक के परिजनों को विभाग द्वारा मौके पर जाकर 20 हजार फोरी राहत दी गई है और पुलिस विभाग को बोला गया है कि जल्दी से जल्दी अपराधी को पकड़ा जाए। इस बारे राजगढ़ डीएसपी अरुण मोदी ने बताया कि पुलिस ने मौका पर मनीष के शरीर का मुआयना किया। मनीष मौका पर मृत पड़ा था। शक है कि किसी अज्ञात वाहन ने मनीष को टक्कर मारकर चोट पंहुचाई है, जिससे इसकी मृत्यु हुई है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कानुनी कार्यवाही की जाए। धारा 279,304-A IPC के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और आगामी छानबीन की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर बढ़ा विरोध, सिरमौर के शिक्षक भी क्रमिक अनशन में शामिल

संध्या कश्यप नाहन। हिमाचल प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में लागू किए गए कॉम्प्लेक्स सिस्टम…

2 days ago

पच्छाद में दर्दनाक सड़क हादसा: 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो गंभीर घायल

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की ग्राम पंचायत डिंगरी (सरजेट) में मंगलवार…

2 days ago

हेलमेट की पैडिंग में छिपाकर ला रहे थे चिट्टा, शोघी बैरियर पर दो तस्कर गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट । शिमला। राजधानी शिमला में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

3 days ago

भाजपा को झटका: भलोना पंचायत के सतपाल तोमर परिवार सहित कांग्रेस में शामिल

संध्या कश्यप नाहन। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार की मौजूदगी…

3 days ago

राजगढ़ में शिक्षक से मारपीट, भाइयों समेत चार लोगों पर मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में एक शिक्षक के साथ कथित…

3 days ago

घर में जन्मदिन की तैयारी, अचानक हुआ हादसा… लेंटर से गिरकर पिता की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना…

3 days ago