Categories: राजनीति

भाजपा सरकार बनने के बाद महंगाई पहुंच गयी है सातवे आसमान पर– गंगू राम मुसाफिर

राजगढ़ ( पवन तोमर/ब्यूरो चीफ ), देश व प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी हुई है तब से महंगाई सातवे आसमान पर पहुँच गई है। कांग्रेस के समय में जो गैस सिलेंडर 400 रूपये में मिलता था वह आज के समय में 1150 रूपये हो गया है पेट्रोल, डीजल के दाम 50 और 60 रूपये हुआ करते थे वह आज के समय में 100 रूपये हो गये है यह बात आज प्रदेश कांग्रेस में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी आर मुसाफिर ने  विश्राम गृह में प्रेस वार्ता के दौरान कही। मुसाफिर ने मोदी सरकार पर आरोप जड़ते हुए बताया कि आज के समय में गरीब लोगो का जीना मुश्किल हो चूका है। किसान बागवान महंगाई के कारण आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो चुके है लेकिन मोदी सरकार का ध्यान गरीब जनता की तरफ है ही नहीं, वह तो सिर्फ एसे तरीके खोजेत रहते है कि कैसे कोंग्रेस सहित अन्य पार्टियों के विधायको खरीद प्रोखत करके अपनी पार्टी में शामिल करे। मुसाफिर ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब मोदी देश के प्रधानमंत्री बने थे तो उन्होंने उस समय देश की जनता से वादा किया था कि उनकी सरकार बनने के 60 दिन बाद महंगाई पर पूरी तरह से नियंत्रण होगा यदि ऐसा नहीं हुआ तो मुझे किसी भी चोराहे पर बुलाकर जो सजा देनी होगी मैं उसके लिए तैयार रहूँगा। इस समय के हालत किसी से छुपे नहीं है देश व प्रदेश में हर खाद्य वस्तुओं सहित अन्य के दाम सातवे आसमान पर पहुँच चुके है। लेकिन मोदी सरकार अभी भी कुम्भ्करणीयनींद में सोई हुई है। जी एस टी ने व्यपारी वर्ग का व्यपार करना मुश्किल हो गया है। आज केंद्रीय मंत्री समृति इरानी हिमाचल के दौरे पर आई हुई है। आज उनसे प्रदेश की महिला भी यही जानना चाहती है कि जब कोंग्रेस के समय में जो गैस सिलेंडर 400 रूपये में मिलता था वह आज के समय में 1150 रूपये हो गया है अब तो देश में भाजपा की सरकार है अब गैस सिलेंडर के दाम क्यूँ कम नहीं होते। उस समय तो समृति ईरानी गैस सिलेंडर को लेकर सडकों पर धरना देने बैठ जाती थी। पच्छाद कांग्रेस की महिलाओ जिसमे परीक्षा चौहन, विजय लक्ष्मी ठाकुर सहित अन्य महिलाओ ने मिडिया के माध्यम से जानना चाहा है कि अब तो देश व प्रदेश में भाजपा के डबल इंजन की सरकार है अब गैस सिलेंडर के दाम कम क्यूँ नहीं होत्ते। बल्कि आज के समय में चार गुना दाम बढ़ चुके है और मोदी सरकार इस पर चुपी साधे हुई है जिसका खामियाजा आने वाले चुनाव में देखने को मिलेगा। इस दौरान मुसाफिर ने बताया कि यदि बेरोजगारी की बात की जाए तो पिछले 45 सालो का रिकोर्ड टूट चूका है। बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढती जा रही है। मुसाफिर ने भाजपा सरकार से आग्रह किया है कि कुछ नई योजनाओं को धरातल पर उतारो जिससे बेरोजगारी कम हो। मुसाफिर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम को आड़े हाथो लेते हुए बताया कि जयराम सरकार में प्रदेश के युवाओं के साथ साथ बहुत बड़ा धोखा किया जा रहा है। प्रदेश के युवाओ को रोजगार ना देकर बाहर के युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है जिस कारण प्रदेश का युवा वर्ग रोष में है। वह इन्तजार कर रहे है कि कब प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो और कब वह भाजपा की सरकार को उखाड़कर बहार फेंके। इस दौरान मुसाफिर ने गिरिपार के लोगो को जनजातीय का दर्जा मिलने पर हार्दिक बधाई दी है। इस अवसर पर रतन हाब्बी, विजय लक्ष्मी ठाकुर, संजीव शर्मा, राजकुमार ठाकुर, विवेक शर्मा, अजय चौहन, दुर्गेशपिंटू, राम किशन ठाकुर भी उपस्थित रहे। 

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

13 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

15 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

15 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

18 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

18 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

18 hours ago