कूड़ा डंपिंग साईड में शरारती तत्वों ने लगाई आग

भरमौर ( महिंद्र पटियाल/संवाददाता ), जन-जातीय क्षेत्र भरमौर के एकमात्र कूड़ा डंपिंग साईड पट्टी नाला भरमौर में शुक्रवार शाम को शरारती तत्वों द्वारा आग लगा दी गई थी। विदित रहे कि यह आग लगाने का खेल काफी वर्षों से चला आ रहा है लेकिन आज तक भरमौर प्रशासन द्वारा किसी पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी और न ही दोषी को पकड़ा जा सका। पूरे भरमौर, खडामुख, गरोला का कूड़ा यंहा पर गिराया जाता है जिसे बाद में आग के हवाले कर दिया जाता है। अभी हाल ही में मणिमहेश यात्रा संपन्न हुई है, तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कितने टन कूड़ा यंहा गिराया गया होगा। इसके साथ मात्र 200 मीटर की दूरी पर भरमौर का लघु सचिवालय भवन है साथ में बस अड्डा भरमौर,जल शक्ति विभाग भरमौर विश्राम गृह,पी,ओ,आई,टी, डी,पी, आवासीय कॉलोनी, वन विभाग की आवासीय कॉलोनी, साथ में नव निर्मित भरमौर का नया हस्पताल भवन, सैंकड़ों की संख्या में प्रतिदिन लोगों की आवाजाही यंहा होती है कुगती, प्रंघाला व हडसर पंचायत के लोग भी यहां से होकर गुजरते हैं, तो लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड प्रशासन के आंखों तले हो रहा है। इसके साथ लगते गांव पट्टी, पंरोडी, गोशण, सपैडका, बाडी के लोगों को विषैले धुंए से गंभीर बिमारी का शिकार होना पड़ सकता है। अगर समय रहते इस डंपिंग साईड को यंहा से स्थानांतरित नहीं किया गया तो इसका दुष्प्रभाव नव निर्मित हस्पताल भवन के मरीजों को भी भुगतना पड सकता है। विदित रहे कि इस डंपिंग साईड पर करोडो रूपए खर्च करने के बावजूद भरमौर प्रशासन इसका स्थाई हल नहीं ढूंढ पाया है। वहीं दूसरी तरफ एस डी एम भरमौर अशीम सूद से बात करने पर उन्होंने बताया कि मामला ध्यान में है जिसका समाधान निकाला जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

8 hours ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

2 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

2 days ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

2 days ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

3 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

4 days ago