राजनीति

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने दिल्ली स्थित संसद भवन का किया भ्रमण

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों ने आज प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा की अध्यक्षता में दिल्ली स्थित संसद भवन का भ्रमण किया। यह एक युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या द्वारा दिया गया कार्यक्रम था जिसके संयोजक युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री साकेश शर्मा रहे। इस अवसर पर युवा मोर्चा की प्रदेश टीम ने संसद की कार्यप्रणाली को करीब से देखा और भारतीय लोकतंत्र की गरिमा को महसूस किया।

इस विशेष संसद दर्शन कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री साकेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष शाश्वत कपूर व भवानी पठानिया, प्रदेश सचिव करनैल सिंह, रोहित ठाकुर, जगदीप शर्मा व नरेंद्र ठाकुर , प्रदेश प्रवक्ता रोहित भारद्वाज, चंदन पंडित व प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक संजय बस्ता ने भाग लिया। सभी पदाधिकारियों ने संसद की ऐतिहासिकता और लोकतांत्रिक परंपराओं की महत्ता पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के समापन पर युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या से उनके आवास पर मिले और इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने देश की संसद के प्रति सम्मान व्यक्त किया और आने वाले समय में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

पलभर में धंसी सड़क, खाई में गिरी कार; 6 साल की मासूम समेत दादी

ब्यूरो रिपोर्ट । चम्बा जिले के बनीखेत-डल्हौजी संपर्क मार्ग पर भटिया के समीप गुरुवार को…

11 hours ago

बस और पिकअप में छिपा था नशे का कारोबार, शिमला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष…

12 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सब-इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। अनुशासनहीनता और पुलिस आचरण नियमों के उल्लंघन के मामलों में शिमला पुलिस ने…

12 hours ago

रास्ता रोककर महिला से मारपीट, गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी; मामला दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। बिलासपुर जिले के शाहतलाई क्षेत्र के तहत पुलिस थाना तलाई में एक महिला…

13 hours ago

कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर बढ़ा विरोध, सिरमौर के शिक्षक भी क्रमिक अनशन में शामिल

संध्या कश्यप नाहन। हिमाचल प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में लागू किए गए कॉम्प्लेक्स सिस्टम…

3 days ago

पच्छाद में दर्दनाक सड़क हादसा: 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो गंभीर घायल

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की ग्राम पंचायत डिंगरी (सरजेट) में मंगलवार…

3 days ago