राजगढ़ ( पवन तोमर/ब्यूरो चीफ ), राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ की इको क्लब एवं भूगोल विभाग द्वारा विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर आज मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें इको क्लब और भूगोल विभाग के 100 छात्रों ने भाग लिया। इस मैराथन का उद्देश्य लोगों को वायुमंडल की ओजोन परत के क्षरण के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। इसके लिए छात्रों ने नारा लेखन और पोस्टर के द्वारा जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। हर वर्ष विश्व ओजोन दिवस 16 सितंबर को मनाया जाता है और इस वर्ष का थीम पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करने वाला वैश्विक सहयोग है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ एस के गांधी ने छात्रों को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल जीवन पद्धति अपनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मैराथन में लड़कियों में महक, आस्था व मधु ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि लड़कों में गौरव, सागर और अमित पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। मैराथन के सफल और सुचारू आयोजन के लिए डॉ. एस के गांधी ने प्रोफेसर निवेदिता पाठक, डॉक्टर शिवानी शर्मा, संयोजक इको क्लब और डॉक्टर अभिषेक को हार्दिक बधाई दी। मैराथन के आयोजन में डॉ. शशि किरण, प्रोफेसर प्रमोद ठाकुर ,डॉ. पंकज शर्मा, डॉक्टर पवन शर्मा, डॉ. रणधीर और राकेश कुमार का भरपूर सहयोग रहा।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…