Categories: खेल जगत

महाविद्यालय राजगढ़ में मैराथन का किया गया आयोजन

राजगढ़ ( पवन तोमर/ब्यूरो चीफ ), राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ की इको क्लब एवं भूगोल विभाग द्वारा विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर आज मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें इको क्लब और भूगोल विभाग के 100 छात्रों ने भाग लिया। इस मैराथन का उद्देश्य लोगों को वायुमंडल की ओजोन परत के क्षरण के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। इसके लिए छात्रों ने नारा लेखन और पोस्टर के द्वारा जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। हर वर्ष विश्व ओजोन दिवस 16 सितंबर को मनाया जाता है और इस वर्ष का थीम पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करने वाला वैश्विक सहयोग है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ एस के गांधी ने छात्रों को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल जीवन पद्धति अपनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मैराथन में लड़कियों में महक, आस्था व मधु ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि लड़कों में गौरव, सागर और अमित पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। मैराथन के सफल और सुचारू आयोजन के लिए डॉ. एस के गांधी ने प्रोफेसर निवेदिता पाठक, डॉक्टर शिवानी शर्मा, संयोजक इको क्लब और डॉक्टर अभिषेक को हार्दिक बधाई दी। मैराथन के आयोजन में  डॉ. शशि किरण, प्रोफेसर प्रमोद ठाकुर ,डॉ. पंकज शर्मा, डॉक्टर पवन शर्मा, डॉ. रणधीर और राकेश कुमार का भरपूर सहयोग रहा।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

5 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

5 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

6 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

6 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

8 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

8 hours ago