मुख्य समाचार

भरमौर : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत होली में बैठक आयोजित

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

विकास खंड स्तर पर चल रहे जेंडर अभियान के तहत होली तहसील में शनिवार को वन-विभाग के विश्राम गृह होली में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में बने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय समन्वयक संजय कुमार विकासखंड भरमौर द्वारा की गई, जिसमें महिला एवं बाल विकास अधिकारी भरमौर से उपस्थित विनोद कुमार और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर ने भी भाग लिया। उक्त बैठक में लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ महिलाओं को जानकारी प्रदान की गई तथा महिलाओं  द्वारा शपथ ग्रहण की गई कि बेटा हो या बेटी दोनों के जन्म पर खुशी मनाएंगे, बेटा हो या बेटी दोनों को समान शिक्षा और विकास का अवसर देंगे। इस तरह लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान की शुरुआत की गई महिला सशक्तिकरण जरुरी क्यों है। लैंगिक भेदभाव राष्ट्र में सांस्कृतिक सामाजिक आर्थिक और शैक्षिक अंतर ले आता है जो देश को पीछे की ओर धकेलता है। भारत के संविधान में उल्लिखित समानता के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना सबसे प्रभावशाली उपाय है। इस तरह की बुराईयों को मिटाने के लिये लैंगिक समानता को प्राथमिकता देने से पूरे भारत में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है। महिला सशक्तिकरण के उच्च लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये इसे हर एक परिवार में बचपन से प्रचारित व प्रसारित करना चाहिये। ये जरुरी है कि महिलाएँ शारीरिक मानसिक और सामाजिक रुप से मजबूत हो। इस तरह लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान में पंचायत स्तर पर भाग लेने का आग्रह भी किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला में एक करोड़ की एलएसडी बरामद, पंजाब का युवक और सिरमौर की युवती गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला: राजधानी शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

15 hours ago

द्राबिल विद्यालय में वार्षिक परीक्षा सुचारु रूप से आयोजित, व्यवस्थाएं संतोषजनक, उड़न दस्ते ने किया निरीक्षण

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर के नेतृत्व में एक…

16 hours ago

दाड़लाघाट में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 1.980 किलो चरस व कार से 935 ग्राम अफीम बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र में पुलिस की एसआईयू टीम…

19 hours ago

चिट्टे के ओवरडोज से युवको की संदिग्ध मौत, शव के पास मिली सिरिंज

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला…

21 hours ago

मोहाली से सिरमौर का युवक गिरफ्तार, हिमाचल में चिट्टे की सप्लाई का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलन पुलिस…

24 hours ago

नाहन के कांशीवाला में गश्त के दौरान पुलिस ने नशा करते युवक को दबोचा, सिरिंज और बोतल बरामद

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।  इसी…

2 days ago