मुख्य समाचार

सोलन : बसाल में किया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

आज राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक पाठशाला बसाल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन स्कूल के एसएमसी व मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत बसाल उप प्रधान किरण किशोर की अध्यक्षता में किया गया। समारोह की शुरुआत में प्रभारी पूनम गुप्ता ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट व स्कूल की उपलब्धियां सुनाई। इसके पश्चात विद्यालय के लगभग 56 बच्चों को पूरे वर्ष भर की स्कूल गतिविधियों में अव्वल रहने के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कक्षा एक में हर्षिका, खुशबू, उषा, कक्षा दो में रिशु, पलक और ट्विंकल, कक्षा तीन में खुशबू, भाविका और आयुष, कक्षा चार में मन्नत, भूपेश और यशिका और कक्षा 5 में हिमानी, खुशाल और इशिका ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं माध्यमिक कक्षा में छठी कक्षा में साक्षी, शिवांगी और सुहानी, कक्षा 7 में सुनीता, ओली, दीपावली और हर्षिता और कक्षा आठवीं में प्रियंका, मीनाक्षी और कनिका ने प्रथम वन द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए और कक्षा आठवीं की छात्रा प्रियंका को स्टूडेंट ऑफ ईयर का अवार्ड से नवाजा गया। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने बच्चों को संदेश दिया कि वह निरंतर इसी तरह से परिश्रम करते रहें और और नशे से दूर हैं। इस अवसर पर अंत में राजकीय प्राथमिक पाठशाला के प्रभारी सुरेश कुमार ने अपने वक्तव्य में मुख्य अतिथि और ग्रामीण वासियों का अपने तह दिल से धन्यवाद किया। जिन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इस समारोह को सफल बनाया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक राजेश ठाकुर, नितिन कश्यप, पवना  कुमारी, आशा शर्मा, निशा शर्मा और गणपति उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

16 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

19 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago