अपराध /दुर्घटना

रोहड़ू : कॉलेज की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

रोहड़ू (गुड़िया चौहान/संवाददाता),

रोहड़ू के सावडा कॉलेज की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या क्यों की ये तो अभी साफ नहीं हुआ लेकिन अटकलें लगाई जा रही है कि छात्र ने मानसिक तनाव में आकर ये खौफनाक कदम उठाया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है कि आख़िर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ने आत्महत्या क्यों की। पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली कि एक लड़की ने जहर खा लिया है। लड़की को सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया गया। लड़की ने मौत से पहले पुलिस को बयान दिए कि वह सरस्वती नगर कॉलेज सावड़ा में सेकेंड ईयर में पढ़ती है। आत्महत्या करने वाली छात्रा नीतिका पुजारली नंबर-2 की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि ये छात्रा किराए के कमरे में रोहडू में अकेले रहती थी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

15 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

18 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago