खेती बागवानी

निरमंड : निरमंड, आनी में बागवानों को विभिन्न किस्मों के पौधे किए जा रहे वितरित

निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),  

निरमंड और आनी उपमंडल के बागवानों के लिए सेब सहित अन्य फलों के पौधों का आवंटन 26 दिसंबर से शुरू हो गया है। जिसमे पहले आओ और फिर पाओ के आधार पर पौधों का आवंटन किया जा रहा है। विषय विशेषज्ञ उद्यान आनी डॉक्टर उत्तम पराशर ने बताया कि बागवान पौधों के लिए बागवान प्रसार अधिकारी,उद्यान विकास अधिकारी,विषय विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं। ये पौधों और किस्में होंगी उपलब्ध: राज्य की जलवायु परिस्थितियों के आधार पर विभिन्न प्रकार की किस्मों के पौधे जिस क्षेत्र की समुद्रतल से 4500 से 6000 फीट की ऊंचाई के लिए स्कारलेट स्पर 2, जैरोमाइन, रैड कैप, रैड ब्लॉक्स, सुपर चीप, शैलेट स्पर, गेलगाला (पी) रैडलम गला( पी)  ग्रेनीस्मिथ( पी) आदि 6000से 7500फूट की ऊंचाई के लिए रैडब्लॉक्स,जैरोमाइन, गेलगाला (पी) सन फ्यूजी (पी) रैडलम गला (पी) ग्रेनीस्मिथ (पी) 7500से उपर के क्षेत्रों के लिए जैरोमाइन, रैड कैप बोलटड, रैड ब्लॉक्स, सुपर चीप, टौलर स्पर, गेलगाला (पी) रैडलम गाला (पी)  फ्यूजी (पी) ग्रेनीस्मिथ(पी) आदि किस्में उपलब्ध कराई जा रही है। सभी किस्मों के फल पौधे बागवानी विभाग कार्यालय आनी, बागवानी विभाग कार्यालय निरमंड में वितरित किए जा रहे हैं। पहले आओ और फिर पाओ के आधार पर जिन बागवानों ने पूर्व में मांग की है उन बागवानों को पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ साथ बागवान चैरी, पलम, नाशपाती के अच्छी किस्मों के पौधे भी वितरित किए जा रहे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

6 minutes ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

10 minutes ago

दोस्ती बनी मौत की वजह? ओवरडोज़ देकर हत्या का आरोप, जांच तेज

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में सड़क किनारे मिले युवक के…

18 minutes ago

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

23 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

23 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

23 hours ago