मुख्य समाचार

मनाली : 11वें विंटर कार्निवल की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

मनाली में मनाए जाने वाले 11वें राष्ट्रीय स्तर के विंटर कार्निवाल के लिए तैयारियों को लेकर बैठक की अध्यक्षता विधायक मनाली विधानसभा भुवनेश्वर गॉड के द्वारा की गई। मनाली में हर वर्ष शरद ऋतु में बनाए जाने वाले शरदोत्सव को लेकर आज स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गॉड की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागीय अधिकारियों तथा आयोजन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। विधायक ने जानकारी दी कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए तथा स्थानीय संस्कृति एवं पारंपरिक व्यंजनों एवं शरदकालीन खेलों को बढ़ावा देने के लिए शरदोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शरदोत्सव 2023 के इस आयोजन में शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के लिए सभी समितियों एवं उप समितियों द्वारा अपने-अपने कार्यों से संबंधित दायित्व के बारे में जानकारी दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से संबंधित रूपरेखा सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति  तैयार की जा रही है। भोजन से संबंधित व्यवस्था, ठहरने की व्यवस्था सहित विभिन्न कार्यों के लिए उपसमिति का गठन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 2 जनवरी को प्रातः हिडिंबा माता की पूजा के साथ इस शरदोत्सव का विधिवत आरंभ होगा। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा स्थानीय झांकियों को झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसके पश्चात मुख्यअतिथि रामबाग चौक पर आकर  यहां पर आयोजित होने वाले पारंपरिक कुलवी नृत्य में शामिल होंगे। इसके पश्चात मनु रंगशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा, जहां पर मुख्यातिथि दीप प्रज्वलन द्वारा कार्यक्रम को विधिवत शुभारम्भ करेंगे। साथ ही उन्हें आयोजन समिति की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा यहां पर उपस्थित जनता को संबोधित किया जाएगा। कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए यातायात प्रबंधन एवं कानून व्यवस्था को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियों का तत्परता से निर्वहन करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सफाई व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था तथा कार्यक्रम में भाग लेने वाले विभिन्न प्रतिभागियों के रहने एवं खाने की उचित व्यवस्था की जाए। बर्फ पड़ने की स्थिति में सड़कों को सही समय पर बहाल करने की व्यवस्था भी संबंधित विभाग द्वारा की जाए। बैठक में विशेष रूप से उपस्थित अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकेक सहित पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा, सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनैना शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे बैठक का संचालन उपमंडलाधिकारी मनाली सुरेंद्र ठाकुर द्वारा किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

1 day ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

1 day ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

1 day ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

2 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

3 days ago

चप्पल निकालने के दौरान बरसाती नाले में डूबा 12 वर्षीय बच्चा, NDRF ने बरामद किया शव

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जट्टान में मंगलवार को एक दर्दनाक…

4 days ago