मुख्य समाचार

राजगढ़ : जनवरी माह के आरम्भ में ही बनेगा मंत्रिमंडल : दयाल प्यारी

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ़),

पच्छाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओ को निराश होने की जरूरत नही है l पच्छाद में कांग्रेस के बागी नेता के कारण हमें यहाँ हार का सामना करना पड़ा लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है l सुखविंदर सिंह सुखु के रूप में प्रदेश को एक युवा व निर्णय लेने वाला मुख्यमंत्री मिला है l उनके आशीर्वाद से पच्छाद को विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का मिलजुल कर प्रयास करेंगे l यह बात पच्छाद से कांग्रेस प्रत्याशी रही दयाल प्यारी ने राजगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में कही l उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमारे साथ न जोन था न मंडल लेकिन कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सच्चे कार्यकर्ता सामने आये और सभी ने दिन रात कार्य किया l उन्होंने कहा कि यदी सरकार के साथ यहाँ पार्टी का ही विधायक होता तो विकास कराने में अवश्य ही आसानी होती l उन्होंने कहा कि दयाल प्यारी पच्छाद की जनता के साथ दिन रात खड़ी है और कांग्रेस को ग्रासरूट पर मजबूत करने के लिए बूथलेवल से लेकर मंडल तक कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा l उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद भर्तियो में वर्षो से चली आ रही धांधली उजागर हुई है और इसके तुरंत बाद चयन बोर्ड को निरस्त कर दिया गया l इस तरह का निर्णय प्रदेश के इतिहास में पहली बार लिया गया है l उनके निर्णयों से लगता है कि प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन अवश्य होगा l दयाल प्यारी ने पिछली सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों को मुख्यमंत्री द्वारा डीनोटीफाई करने के निर्णय को उचित बताया और कहा कि हम उन संस्थानों को खोलने का स्वागत करते यदी उनके लिए बजट का प्रावधान किया होता l जय राम ठाकुर सरकार को यदी प्रदेश की जनता की फिकर होती तो सभी संस्थान पहले खोलकर उनके लिए बजट का प्रावधान करके नियुक्तियां की जानी चाहिए थी l चुनावी वर्ष के अंतिम महीनों में 900 से अधिक संसथान खोलना राजनितिक लाभ लेने का प्रयास था लेकिन जनता ने उसे नकार दिया l उन्होंने कहा कि जनवरी माह के आरम्भ में ही मन्त्रिमंडल बनेगा l इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान, राजेन्द्र ठाकुर, सुरेन्द्र नेहरु, शकुंतला प्रकाश, दीपक धीर, विजय लक्ष्मी ठाकुर, सुधीर ठाकुर आदि भी मौजूद रहे l

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

16 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

19 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago