शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ़),
शिमला में हाउस टैक्स जमा न करने वाले मकान मालिकों पर कोर्ट संज्ञान लेगा। नगर निगम ने अभी तक 14 करोड़ 51 लाख रुपए टैक्स वसूला है। जबकि 10 करोड़ 91 लाख लेना बाकी है। नगर निगम के बार बार चेतावनी के बाद भी मकान मालिक टैक्स जमा नहीं करा रहे हैं। नगर निगम शिमला के पास टोटल 30, 319 हाउस टैक्स जमा कराने वाले हैं। जिसमें 2,824 मेजर डिफॉलटर है। MC शिमला इनसे 17% पेनल्टी के साथ टैक्स लेगा। इसमें 12% इंट्रेस्ट और 5% पेनल्टी लगेगी। नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर बीआर शर्मा ने कहा कि जो मकान मालिक एक साल में टैक्स जमा करा रहे हैं वो दो सालों तक टैक्स नहीं दे रहे। कोरोना काल के बाद टैक्स न देने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि जो मकान मालिक बार-बार चेतावनी के बाद भी टैक्स जमा नहीं करा रहे उन पर कानूनी कारवाई अमल में लाई जाएगी। उनके खिलाफ सेक्शन 121 के तहत कानूनी कारवाई होगी। कोर्ट के ऑर्डर होते ही ऐसे मकान मालिकों के बिजली पानी कनेक्शन काट दिया जाएगा। मकान मालिक अपना टैक्स ऑनलाइन भी जमा करा सकते हैं। इसके लिए MC ऑफिस आने की भी जरूरत नहीं है। मकान मालिक अक्सर निगम अधिकारियों से बहाना बनाते है कि उन्हें टैक्स जमा कराने का टाइम नहीं है। इसलिए जमा नहीं करा पा रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…
संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…