किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),
जनजातीय जिला किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वीरवार देर शाम से बर्फबारी हुई है। बता दें कि किन्नौर जिला के सीमावर्ती गांव छितकुल में 2 इंच, सांगला में 1 इंच व कल्पा में भी 1 इंच तक बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से किन्नौर जिला में जन जीवन अस्त व्यस्त हुआ है और समूचा जिला किन्नौर ठंड के चपेट में आ गया है। वहीं बर्फबारी होने से किसानों व बागवानों के चेहरे खिले हुए है क्योंकि काफी समय से किन्नौर जिला में बारिश या बर्फबारी ना होने के कारण सुखा पड़ गया था। वही बता दें कि किन्नौर जिला प्रशासन ने जिले में 30 दिसंबर तक मौसम खराब व बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई थी। जिले में बर्फबारी के बाद अब ऊंचाई वाले क्षेत्रों के सड़क संपर्क मार्ग अवरूद्ध हुए है वही जिला प्रशासन ने एहतियात बरतने की भी सलाह दी है और सावधानी पूर्वक सफर करने की सलाह दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…
ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…
ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…
( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 12 नवम्बर। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा…