मुख्य समाचार

राजगढ़ : राजगढ़ महाविद्यालय के छात्रों ने किया फार्मास्यूटिकल कंपनी का शैक्षणिक भ्रमण

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ़),

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के विज्ञान संकाय के 27 विद्यार्थियों ने 27 दिसम्बर को कोरोना रेमेडीज प्राइवेट लिमिटेड फार्मास्यूटिकल कंपनी का शैक्षणिक भ्रमण किया l यह फार्मास्यूटिकल कंपनी सोलन राजगढ़ रोड़ पर शिव मंदिर जटोली के समीप स्थित है। इस भ्रमण के दौरान छात्रों ने औषधि निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में क्रमवार जानकारी हासिल की l इस फैक्ट्री में प्रवेश करने से पूर्व सभी विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों को फैक्ट्री के सुरक्षा नियमों के अनुसार प्रवेश करवाया गया l इस फैक्ट्री से औषधियां भारत के विभिन्न राज्यों एवं विदशो को भी निर्यात की जाती है । उन्हें ये भी जानकारी दी गयी कि बीएससी पास करके छात्र क्वॉलिटी कंट्रोल विभाग में नौकरी के लिये आवेदन कर सकते हैं। छात्रों के साथ विज्ञान संकाय के प्राध्यापक डॉ. पवन कुमार शर्मा, डॉ. अभिषेक और डॉ. पंकज भी मौजूद रहे। शैक्षणिक भ्रमण के आयोजन हेतु राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के प्राचार्य डॉ. एसके गांधी ने कोरोना रेमेडीज प्रबंधन, महाविद्यालय प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी l

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

19 minutes ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

19 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

22 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago