ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रेणु शर्मा द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को दिए गये स्वेटर का वितरण विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव ठाकुर द्वारा किया गया। रेणु शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू में विज्ञान अध्यापक के पद पर भी कार्यरत रही हैं। उक्त समय में सम्बंधित विषय का परीक्षा परिणाम प्रत्येक वर्ष बेहतरीन रहता था। इसी स्कूल से प्रधानाचार्य के पद पर इनकी पदोन्नति हुई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदनी से सेवानिवृत्त के बाद भी सामाजिक भलाई में इनका योगदान सर्वोत्तम रहता है। इस पुनीत कार्य के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू परिवार इनकी प्रशंसा करता है और हमेशा इनका ऋणी रहेगा। इनका यह पुनीत कार्य लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…
ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…
ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…
( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 12 नवम्बर। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा…