मुख्य समाचार

सिरमौर : 2 जनवरी तक रात्रि 12 बजे तक खुले रहेंगे होटल, रेस्टोरंट और भोजनालय

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर आर. के. गौतम ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर सिरमौर जिला के विभिन्न पर्यटन स्थलों में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए जिला में सभी होटल, रेस्टोरेंट और भोजनालय 2 जनवरी 2023 रात्रि 12 बजे तक खुले रखे जा सकते हैं। इस संदर्भ में उपायुक्त सिरमौर द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। उपायुक्त सिरमौर द्वारा यहां जारी आदेशों में कहा गया है कि नव वर्ष के अवसर पर जिला सिरमौर के विभिन्न पर्यटन स्थलों में पर्यटकों द्वारा देर रात्रि तक जश्न और उत्सव मनाने की संभावना को देखते हुए पर्यटकों की सुविधा के लिए होटल, रेस्टोरेंट और भोजनालय रात्रि 12 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है। जारी आदेशों में कहा गया है कि इन प्रतिष्ठानों के मालिकों को कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कोविड-19 के तहत सभी जरूरी दिशानिर्देंशों का पालन करना अनिर्वाय होगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

6 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago