मुख्य समाचार

सिरमौर : लाना पालर पाठशाला में मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

राजकीय माध्यमिक पाठशाला लाना पालर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य विजय कुमार भाटिया ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई। इस मौके  पर छात्रों द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए, जिसमें सिरमौरी नाटी पंजाबी गिद्दा, हरियाणवी नृत्य, राजस्थानी  नृत्य, बच्चों द्वारा भजन, देशभक्ति गीत गाए गए। सिरमौरी नाटी ने सबका मन मोह लिया। प्रीति द्वारा गाए गए भजन मत कर तू अभिमान ने सबका ध्यान आकर्षित किया। शैक्षणिक गतिविधियों  में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया, साथ ही खेलों में खंड स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। एसएमसी व प्रधानाचार्य द्वारा सभी शिक्षकों को प्रशंसा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एसएमसी के प्रधान बलबीर सिंह ठाकुर, पंचायत प्रधान कृष्णा शर्मा, विनय कुमार, किरण पुंडीर, राघवानंद शर्मा, हुकम चंद शर्मा, सुशील वर्मा, रजत ठाकुर, जतिन शर्मा, गोपाल ठाकुर, हेमचंद, समस्त अध्यापक गण और अभिभावक गण उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की सराहना की और अंत में शारीरिक शिक्षक अजय शर्मा ने बच्चों की उपलब्धियों के बारे में अवगत करवाया, जिसमें की 12 ट्रॉफी या ब्लॉक स्तर पर और तीन ट्रॉफिया जिला स्तर पर प्राप्त की और जिला सिरमौर को इस वर्ष गवर्नर ट्रॉफी से नवाजा गया था उसमें इन नन्हे नन्हे बच्चों का भी महत्वपूर्ण योगदान था। वहीं शारीरिक शिक्षक अजय शर्मा ने बच्चों को खेल और उसके फायदे गिनाए, वहीं पढ़ाई में अग्रणी बने रहने की प्रेरणा दी।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

7 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago