मुख्य समाचार

मनाली : अटल टनल से 48 घंटे में गुजरे 30 हजार के करीब वाहन

मनाली (ब्यूरो रिपोर्ट),

मनाली में नववर्ष के लिए पर्यटकों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। हर साल बड़ी संख्या में टूरिस्ट मनाली पहुंचे हैं और नया साल मनाते हैं। हिमाचल में नए साल का आगाज बर्फबारी से हो सकता है। 29 दिंसबर के पश्चिमी विक्षाभ सक्रिय हो रहा है और ऐसे में नई साल पर बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने आज लाहौल स्पीति समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की आशंका जताई है। मनाली में रिकॉर्डतोड़ टूरिस्ट पहुंच रहे है। क्रिसमस के दिन अटल टनल रोहतांग से रिकॉर्डतोड़ गाड़ियां गुजरी। लाहौल स्पीति पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लाहौल स्पीति को शेष दुनिया से जोड़ने वाली अटल टनल से 48 घंटे में 30 हजार के करीब वाहन आर-पार हुए। वाहनों की इतनी आवाजाही से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनजातीय जिला लाहौल स्पीति पर्यटकों को भाने लगा है। यहां बीते समय में बर्फबारी हुई थी, जिसका लुत्फ लेने के लिए टूरिस्ट पहुंच रहे हैं। लाहौल पुलिस ने बताया कि 24 दिसंबर की सुबह 8:00 बजे से लेकर 25 दिसंबर सुबह 8:00 बजे तक अटल टनल के माध्यम से 10519 वाहन आरपार हुए हैं और 25 दिसंबर से 26 दिंसबर सुबह आठ बजे तक अटल टनल से रिकॉर्ड 19 हजार 383 वाहन आर-पार हुए। ऐसे में कुल 10,689 वाहन घाटी में दाखिल हुए और 8694 वाहन घाटी से निकले और कुल आवाजाही 19383 वाहनों की रही। लाहौल पुलिस के अनुसार, घाटी में पर्यटक वाहनों के लिए अटल टनल के मुहाने पर सिस्सू में पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। साथ में पुलिस कर्मियों के साथ-साथ तृतीय भारतीय आरक्षित वाहिनी पण्डोह के जवान भी जगह-जगह तैनात किए गए हैं ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। पंडोह से रिजर्व बटालियन के 100 जवान मनाली पहुंचे हैं, जिन्हें मनाली से अटल टनल रोहतांग तक तैनात किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

18 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

21 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago