मुख्य समाचार

एनएचपीसी का पार्बती जल विद्युत परियोजना चरण–II में दौरा

(अवधेश नेगी/न्यूज़ एडिटर चीफ़),

बिश्वजीत बासु, निदेशक (परियोजनाएं) दिनांक 23 दिसंबर 2022 को पार्बती जल विद्युत परियोजना चरण–II के दौरे पर नगवाई आए। निदेशक (परियोजनाएं) महोदय का स्वागत परियोजना प्रमुख निर्मल सिंह ने पुष्प गुच्छ व पुस्तक भेंट कर किया। 24 दिसंबर को निदेशक (परियोजनाएं) को परियोजना में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने गार्ड ऑफ ओनर दिया। महोदय ने परियोजना की एडिट-1 व टीबीएम साइट के कार्यों में हुई प्रगति के बारे में बैठक की। इस बैठक में परियोजना में कार्यरत उच्च अधिकारियों के साथ साथ मेसर्स गैमन के अधिकारियों से बातचीत कर अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की। निदेशक (परियोजनाएं) तथा कार्यपालक निदेशक (क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़) ने एडिट-1, शील्हा का दौरा कर वहाँ पर चल रहे कार्यों की समीक्षा कर कार्य को गति प्रदान करने पर ज़ोर दिया एवं कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारीगण का मनोबल बढ़ाया। 25 दिसंबर 2022 को निदेशक (परियोजनाएं) ने टीबीएम साईट शीलागढ़ दौरा कर वहाँ पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की तथा बचें हुए कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने पर ज़ोर दिया। दौरे के दौरान, निदेशक (परियोजना) ने वहाँ पर चल रहे उत्खनन कार्य की समीक्षा की और साइट के अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरंग के daylighting हेतु प्रेरित किया। इस दौरान सुरजीत कुमार संधु, कार्यपालक निदेशक, क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़, निर्मल सिंह, पार्बती परियोजना प्रमुख व अन्य वरिष्ठ अधिकारिगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

18 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

20 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago