मुख्य समाचार

निरमंड : बागीपुल स्कूल का प्रियांशु लेगा सुन्नी के प्री आरडी कैंप में हिस्सा

निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),
निरमंड की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागीपुल के एनएसएस यूनिट के एक स्वंयसेवी 10+2 का छात्र प्रियांशु का चयन प्री आरडी कैंप के लिए हुआ है। अब प्रियांशु राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी में आगामी 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक होने वाले प्री आर डी कैंप में भाग लेगा । एनएसएस यूनिट बागीपुल के कार्यक्रम अधिकारी विजय लक्ष्मी ने बताया की विद्यालय से युवा नेतृत्व शिविर में भाग लेने के लिए कुल्लू जिले के सेंज में हुई प्रतियोगिता के लिए 4 जिलों के स्वयं सेवी ने हिस्सा लिया । ये प्रतियोगिता अक्टूबर माह में कुल्लू जिला के सेंज में आयोजित की गई थी | जहां पर प्रियांशु का प्रदर्शन बेहतर रहा और उनका चयन प्री आरडी कैंप के लिए हुआ |अब यह प्री आरडी कैंप शिमला जिले के सुन्नी में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बागीपुल स्कूल के स्वयंसेवी प्रियांशु को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा ।विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश शर्मा ने विद्यालय के स्वयंसेवी प्रियांशु को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी है।वहीं प्रियांशु की माता नोरमा देवी पिता रामलाल का कहना है कि वे दोनों अपने बेटे प्रियांशु के चयन से बेहद खुश है उनका कहना है कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को एक अच्छी शिक्षा के साथ साथ अच्छे संस्कार भरें और नशे जैसी बुराइयों से दूर रखें।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

15 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

18 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago