रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/संवाददाता),
आर्यावर्त एजुकेशनल वेलफेयर एवं चैरीटेबल सोसाइटी रामपुर इकाई के सौजन्य से विकास खण्ड रामपुर के अंतर्गत गोपालपुर पंचायत के डोबी में बागवानी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में हिमाचल के प्रगतिशील बागवान एवं बागवानी विशेषज्ञ डिम्पल पांजटा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बागवानों को सेब के पौधों में की जाने वाली प्रूनिंग,उसके रखरखाव एवं न्यूट्रेशन और सेबों में लगने वाली बीमारियो सहित आधुनिक बागवानी विषय संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर प्रशिक्षण दिया। इकाई के अध्यक्ष प्रदीप एवं अन्य सदस्यों ने डिम्पल पांजता का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि डिम्पल पांजता एक बागवानी विशेषज्ञ के साथ साथ स्वयं भी एक प्रगतिशील बागवान है। जिनको प्रदेश भर के बागवानो द्वारा काफ़ी फ़ॉलो किया जाता है। आज उनका बागवानी का अनुभव का लाभ यहाँ के स्थानीय समृद्ध बागवानो को मिला है। उन्होंने बागवान से निवेदन किया कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान का भरपूर लाभ उठाए तथा अपने क्षेत्र में बागवानी विकास को बढ़ावा देने के प्रयास करे। इस दौरान डिंपल पांजटा के साथ धीरज कुमार सहित सोसायटी के सचिव ओम बगैई, सराहन जोन के प्रभारी दीवान सिंह, ग्रीन वैली जॉन के प्रभारी रविंद्र कायथन, उप प्रभारी अश्वनी रिबेल्ता, रंजीत जेल्टा आदि उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…
संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…