मुख्य समाचार

कुल्लू : कांग्रेस सेवा दल ने मनाया 99वां स्थापना दिवस

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

जिला कुल्लू महिला कांग्रेस सेवा दल ने कांग्रेस सेवा दल का 99वा स्थापना दिवस जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी कार्यालय ढालपुर कुल्लू में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कुल्लू महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने की। जबकि सदर कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हीम सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक दीनू राही विशेष रुप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा विधिवत रूप से ध्वज वंदन किया गया। अपने संबोधन में हिम सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल की स्थापना 1923 में हुई थी। उन्होंने कहा कांग्रेस सेवा दल ने स्वतंत्रता संग्राम में भी एवं भूमिका निभाई और आज के परिवेश में भी कांग्रेस सेवादल सराहनीय कार्य कर रहा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी अग्रणी संगठनों को मजबूत किया जाएगा यदि हमारे सभी अग्रणी संगठन मजबूत होंगे तो कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कांग्रेस सेवा दल की स्थापना दिवस की व क्रिसमिस की सभी को बधाई दी।इस मौके पर सेवा दल के डोली देवी पार्वती देवी,शीला देवी, रामदेव,गोदावरी, बुधवंतु सीता देवी धर्माणी, भारती सुभाषा लता देवी, बंटी देवी, रामकली बनारसी दास,चंदे राम, बिशन दास, कमल चंद, तुले राम, केहर चंद, ईश्वरी दास, ठाकुरदास दुर्गा, दास महंत आदि ने भाग लिया। इस मौके पर उपस्थित सभी सदस्यों को कांग्रेस सेवा दल की शपथ दिलाई गई। प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने पर मिठाई बांट कर खुशी का जश्न मनाया गया। प्रदेश के नवनिर्वाचित माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व नवनिर्वाचित माननीय उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को बधाई दी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा राजमाता प्रतिभा सिंह सहित प्रदेश के सभी नवनिर्वाचित विधायकों को बधाई दी।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में 4.87 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई…

22 minutes ago

कड़े पहरे में शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं, मंडी में दो नकलची पकड़े

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं कक्षा की…

14 hours ago

सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने की प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), मंगलवार को सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, नाहन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक…

18 hours ago

पुलिस थाना देहा क्षेत्र में 5.52 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामदगी के केस में सप्लायर भी गिरफ्तार*

शिमला (विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ ) दिनांक 27/02/2026 को पुलिस थाना देहा की टीम द्वारा गश्त…

18 hours ago

NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, विधायक अजय सोलंकी ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन में आयोजित NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आज…

18 hours ago

सिरमौर पुलिस का नशे पर प्रहार, 1.258 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते…

18 hours ago