मुख्य समाचार

राजगढ़ : एसडीएम कार्यालय परिसर में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह-यादविन्द्र पाॅल

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

गणतंत्र दिवस का उपमण्डल स्तरीय समारोह राजगढ़ के एसडीएम कार्यालय परिसर में 26 जनवरी को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम राजगढ़ यादविन्द्र पाॅल ने आज यहां गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि प्रातः 11 बजे मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और परेड का निरीक्षण करने के उपरांत पुलिस, एन.सी.सी तथा एन.एस.एस. की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने नगर पंचायत राजगढ़ को निर्देश दिए कि समारोह स्थल पर उचित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होेंने अन्य संबंधित विभागों को भी समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन सुनिश्चित बनाया जाएगा और कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने की स्थिति में इसे सादगी पूर्ण रूप से मनाया जाएगा।
एसडीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर बी.एम.ओ. डॉ. उपासना शर्मा, एस.एच.ओ. रोशनलाल धोलटा, वी.डी.ओ.अरविंद गुलेरिया, सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

13 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

16 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago