Categories: Uncategorized

राजगढ़ के मनोज ठाकुर बने एसिस्टेंट प्रोफेसर

राजगढ़ (विकल्प सिंह ठाकुर) – हिमाचल लोक सेवा आयोग द्वारा 22 दिसंबर को हुए साक्षात्कार में राजगढ़ के मनोज ठाकुर का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर फिजिकल एजुकेशन विषय के लिए हुआ है। मनोज ठाकुर भाणत पंचायत के सेर गांव से संबंध रखते है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा फागु विद्यालय से की है जिसके बाद उनका चयन वॉलीबॉल खेल से साई होस्टल बिलासपुर के लिए हुआ। उन्होंने वहां रहते हुए अपने स्नातक की पढ़ाई की पूरी की व इसके बाद बीपीएड की पढ़ाई ग्वालियर से और एमपीएड की पढ़ाई हिमाचल विश्वविद्यालय से उतीर्ण की। उन्होंने वॉलीबॉल में 6 राष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग लिया जिसमे से उन्होंने एक बार हिमाचल का नेतृत्व कप्तान रहते हुए भी किया। इसके पश्चात उन्होंने एनआईएस पटियाला से कोच की डिग्री हासिल की व एलएनआईपी के ग्वालियर व गुवाहाटी संस्थान में 4 वर्ष शिक्षक के तौर पर काम किया। इसके बाद उनका चयन हिमाचल के खेल विभाग में जिला कोच के रूप में हुआ जिस पद पर वह 5 साल से कार्यरत है। इस दौरान उन्होंने सेट की परीक्षा में हिमाचल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके उपरांत इस साल हुई असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा को इन्होंने प्रथम प्रयास में ही उतीर्ण किया। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में उत्साह है। मनोज से बात करने पर पता चला कि वह चाहते है कि राजगढ़ के युवा खेल क्षेत्र में भी रुचि ले व इसमें अपना भविष्य बनाये। उन्होंने बताया कि वह अपनी उपलब्धि का श्रेय अपनी दादी, अपनी माता, परिवारजनों, रिश्तेदारों , मित्रों व अपने अध्यापको को देना चाहते है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

13 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

15 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago