मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर हादसों का दौर जारी है और लगातार मामलों में इजाफा होता जा रहा है। ताजा मामले में मंडी जिला के पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के तहत लिंडी धार क्षेत्र में देर रात एक टैंपो गाड़ी 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक बुरी तरह से घायल हो गया है जिसका इलाज आईजीएमसी अस्पताल शिमला में चल रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार देर एक टैंपो गाड़ी नंबर HP 30-9146 जाछ चरखड़ी रोड़ पर लिंडी धार में 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। मृतक की पहचान तिलक राज पुत्र गोपी राम गांव बगड़ो डाकघर प्रेसी जिला मंडी के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आज मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है और पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…
ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…
ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…
निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…