मुख्य समाचार

निरमंड : निरमंड का हेमंत लेगा सुन्नी के प्री आरडी कैंप में हिस्सा

निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),

राजमाता शांति देवी आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड के एनएसएस यूनिट के स्वंयसेवी हेमंत शर्मा का चयन प्री आरडी कैंप के लिए हुआ है। अब हेमंत शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी में आगामी 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक होने वाले प्री आर डी कैंप में भाग लेगा। एनएसएस यूनिट निरमण्ड के कार्यक्रम अधिकारी रवि शर्मा व संध्या वर्मा ने बताया कि विद्यालय से युवा नेतृत्व शिविर में भाग लेने के लिए कुल्लू जिले के सेंज के लिए विद्यालय से 4 स्वयंसेवी का चयन किया गया था, जिसमें 4 जिलो के स्वयंसेवीयो ने हिस्सा लिया था। ये प्रतियोगिता अक्टूबर माह में कुल्लू जिला के सेंज में आयोजित की गई थी। जहां पर हेमंत शर्मा का प्रदर्शन बेहतर रहा और उनका चयन प्री आरडी कैंप के लिए हुआ। अब यह प्री आरडी कैंप शिमला जिले के सुन्नी में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें निरमंड स्कूल के स्वयंसेवी हेमंत कुमार को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य हरीश शर्मा ने विद्यालय के स्वयंसेवी हेमंत कुमार को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी है। विद्यालय की अन्य स्वयंसेवी भी हेमंत के चयन से खुश है। उल्लेखनीय है कि विद्यालय से इससे पूर्व भी अनेक स्वयंसेवीओं का चयन इस तरह की प्रतियोगिता के लिए हो चुका है जोकि विद्यालय के लिए गर्व की बात है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

11 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

15 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

18 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

1 day ago