मुख्य समाचार

राजगढ़ : हिमालय संगीत शिरोमणि सम्मान से अलंकृत होगें डॉ. कृष्णलाल सहगल

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच, शिमला द्वारा हिमाचली लोक संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए संगीत शिरोमणी डॉ. कृष्णलाल सहगल को क्रिसमिस के अवसर पर ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में हिमालय संगीत शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर पारंपरिक लोक गीतों का कार्यक्रम ”बांका मुल्का हिमाचला” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रख्यात लोक गायक कृष्ण लाल सहगल सहित  22 लोक गायक और वादक लेंगे भाग जिसमें पूरे हिमाचल के लोक परिदृश्य व लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। यह जानकारी हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच, शिमला के अध्यक्ष एसआर हरनोट ने दी है। उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन आईडीबीआई बैंक शिमला तथा हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच के संयुक्त संयोजन में किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इस आयोजन की विशेष बात यह है कि इसमें प्रख्यात लोक गायक डॉ. कृष्ण कुमार सहगल और उनके 22 शिष्य भाग लेंगे जो न केवल सहगल जी द्वारा लिखे, संगीतबद्ध किए और गाए लोकगीतों को प्रस्तुत करेंगे बल्कि हिमाचल के विभिन्न जिलों के पारंपरिक लोक गीतों का एक सुंदर कोलाज भी प्रस्तुत किया जाएगा। एसआर हरनोट ने बताया कि इस आयोजन के विशेष अतिथि आईडीबीआई बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख अरुण कुमार जैन और सम्माननीय अतिथि अभिलाष धीमान, सहायक महा प्रबंधक रहेंगे। हरनोट ने स्थानीय संगीत प्रेमियों से आग्रह किया है कि क्रिसमिस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आन्नद ले तथा कलाकारों को अपना स्नेह प्रदान करके उनका मनोबल बढ़ाएं। इस आयोजन में हिमाचल के विभिन्न स्थानों से जो लोक गायक और कलाकार भाग ले रहे हैं उनमें शास्त्रीय संगीत में डॉ. सविता सहगल, हिमाचली लोक गायकों में रोशनी शर्मा, भारती शर्मा, हरि प्रकाश, डॉ.राजेश चैहान, हरीश गुप्ता, ओम प्रकाश, जगदीश गौतम, रोहित ठाकुर, आशु तोमर, अरुण ठाकुर और लोक वादकों में रमेश धीमान, सूरज मणि, नरेश धीमान, नरेश कुमार, राजेंद्र चैहान, कुलदीप चैहान और लाभ सिंह तथा लोक नृत्य में रक्षा शर्मा और अनु शर्मा शामिल रहेंगे। उन्होने बताया कि मंच संचालन का कार्य  डॉ. कर्म सिंह, जगदीश गौतम और भानु प्रिय वर्मा करेगें।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

12 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

15 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

19 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

1 day ago