सोलन (कमलजीत/संवाददाता),
पुलिस थाना सोलन के अंतर्गत चंबाघाट स्थित श्मशान घाट को जाने वाले रास्ते पर नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सबसे पहले शव को वहां खेल रहे बच्चों ने देखा जिसके बाद उनके परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पिछले कल दोपहर बाद इस मार्ग पर कुछ बच्चे खेल रहे थे खेलते खेलते उनकी बोल नाले में गिर गई जब वह नाले में पहुंचे तो वहां एक अवस्था में एक व्यक्ति को देखकर घबरा गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। एएसपी अजय कुमार राणा ने मौके का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि 4:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि चंबाघाट के शमशान घाट की तरफ जाने वाली रास्ते के नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति के शव को नाली से बाहर निकाला। यह शव 2 से 3 दिन पुराना है और व्यक्ति की उम्र 40 से 50 वर्ष के बीच है। एएसपी ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोलन अस्पताल सोलन भेज दिया गया है और शव की शिनाख्त की जा रही है।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…
ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…
ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…
निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…