मुख्य समाचार

हमीरपुर : HPSSC की महिला कर्मी, 2 बेटों समेत 6 गिरफ्तार, परीक्षा रद्द

(ब्यूरो रिपोर्ट),

हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग, हमीरपुर की ओर से आयोजित हो रहा जूनियर ऑफिस असिस्टेंट-आईटी का पेपर परीक्षा होने से पहले ही लीक हो गया। पुलिस ने इस मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मुख्य भूमिका चयन आयोग की महिला कर्मचारी और उसके दो बेटों की रही है। साथ ही महिला का नौकर भी मामले में शामिल है। जानकारी के अनुसार, महिला मूल रूप से सुजानपुर से है और हमीरपुर के वार्ड-सात स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहती है। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सरकारी कर्मी और छोटा बेटा हमीरपुर में डांस और फिटनेस अकादमी और टैटू आर्टिस्ट है। पेपर लीक होने के बाद सरकार ने अब पेपर रद्द कर दिया है। नए सिरे से परीक्षा होगी। आरोपियों में कुछ बच्चों ने भी पेपर खरीदे हैं। शुक्रवार रात करीब 12 बजे तक आरोपी महिला के घर पर पूछताछ चलती रही। मुख्य आरोपी महिला सहित अन्य आरोपियों को हमीरपुर न्यायालय में आज पेश किया जाएगा। महिला कर्मचारी और दलाल दोनों ने मिलकर प्रदेश भर में दर्जनों लोगों तक यह प्रश्नपत्र पहुंचाए हैं। कर्मचारी चयन आयोग की महिला कर्मचारी और दलाल के अलावा इस गोरखधंधे में और भी लोगों की संभावना जताई जा रही है। डीएसपी विजिलेंस शिमला कमल किशोर ने कहा कि पैसे लेकर जेओए आईटी का पेपर लीक करने के मामले में कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की वरिष्ठ सहायक, उसके बेटे और चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। 

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

8 hours ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

12 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

14 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

16 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

1 day ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago