(ब्यूरो रिपोर्ट),
हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग, हमीरपुर की ओर से आयोजित हो रहा जूनियर ऑफिस असिस्टेंट-आईटी का पेपर परीक्षा होने से पहले ही लीक हो गया। पुलिस ने इस मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मुख्य भूमिका चयन आयोग की महिला कर्मचारी और उसके दो बेटों की रही है। साथ ही महिला का नौकर भी मामले में शामिल है। जानकारी के अनुसार, महिला मूल रूप से सुजानपुर से है और हमीरपुर के वार्ड-सात स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहती है। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सरकारी कर्मी और छोटा बेटा हमीरपुर में डांस और फिटनेस अकादमी और टैटू आर्टिस्ट है। पेपर लीक होने के बाद सरकार ने अब पेपर रद्द कर दिया है। नए सिरे से परीक्षा होगी। आरोपियों में कुछ बच्चों ने भी पेपर खरीदे हैं। शुक्रवार रात करीब 12 बजे तक आरोपी महिला के घर पर पूछताछ चलती रही। मुख्य आरोपी महिला सहित अन्य आरोपियों को हमीरपुर न्यायालय में आज पेश किया जाएगा। महिला कर्मचारी और दलाल दोनों ने मिलकर प्रदेश भर में दर्जनों लोगों तक यह प्रश्नपत्र पहुंचाए हैं। कर्मचारी चयन आयोग की महिला कर्मचारी और दलाल के अलावा इस गोरखधंधे में और भी लोगों की संभावना जताई जा रही है। डीएसपी विजिलेंस शिमला कमल किशोर ने कहा कि पैसे लेकर जेओए आईटी का पेपर लीक करने के मामले में कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की वरिष्ठ सहायक, उसके बेटे और चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), शीतकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद गुरुवार को विद्यालयों के…
पांवटा साहिब (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने बीते कल गश्त …
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू में टेंडर व कोटेशन अनियमितता से जुड़े मामले में…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), पांवटा साहिब, 12 फरवरी : जिला सिरमौर की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन…