मुख्य समाचार

चंबा : जनसमस्याओं के समाधान में रखी जाए सकारात्मकता – उपायुक्त

चंबा (ब्यूरो रिपोर्ट),

उपायुक्त डीसी राणा ने कहा है कि विभिन्न विभागीय सेवाओं के सफल निर्वहन में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर अधिकारियों द्वारा सकारात्मकता रखी जानी चाहिए। उपायुक्त शुक्रवार को सुशासन सप्ताह के अंतर्गत बचत भवन में आयोजित ज़िला स्तरीय कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। कार्यालय स्तर पर विभिन्न व्यवस्थाओं को सुधारें जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए डीसी राणा ने कार्यालयध्यक्षों से सभी संबंधित कर्मचारियों के साथ व्यक्तिगत तौर पर लगातार संवाद स्थापित करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि गुड गवर्नेंस में अधिकारी-कर्मचारी की सकारात्मक सोच महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। जनसाधारण से संबंधित विभिन्न विभागीय कार्यों के निष्पादन में ऑनलाइन माध्यम का समुचित उपयोग सुनिश्चित बनाने का निर्देश देते हुए उपायुक्त ने ई-डिस्टिक वेब पोर्टल के माध्यम से विभागीय योजनाओं, विभिन्न सेवाओं और जनसाधारण द्वारा प्राप्त शिकायतों के समाधान को लेकर प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को भी कहा। कार्यशाला में ज़िला के विकास को लेकर उपायुक्त डीसी राणा द्वारा तैयार किया गया विजन डॉक्यूमेंट- 2047 को अधिकारियों के साथ चर्चा के लिए रखा गया। विजन डॉक्यूमेंट में विभिन्न 12 महत्वपूर्ण क्षेत्रों के तहत 35 से भी अधिक गतिविधियों को शामिल किया गया है। इस दौरान प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत सुशासन सप्ताह के तहत सीपीग्राम्स, ई-समाधान, सीएम संकल्प हेल्पलाइन के माध्यम से लंबित और समाधान की गई शिकायतों पर विस्तृत समीक्षा की गई। अभियान के अंतर्गत ग्रामीण स्तर पर आयोजित किए गए जागरूकता शिविरों, जन शिकायतों के समाधान में विभाग की सर्वोत्तम प्रथाएं, कार्यालय स्तर पर ऑनलाइन सेवा वितरण के लिए जोड़ी गई सेवाएं, जन शिकायतों के समाधान में सफलता की कहानी से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर गुड गवर्नेंस को लेकर विभिन्न अधिकारियों ने महत्वपूर्ण जानकारियां और अपने अनुभव भी सांझा किए। इससे पहले अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने उपायुक्त का स्वागत करते हुए कार्यवाही का संचालन किया। कार्यशाला समापन पर सहायक आयुक्त मनीष चौधरी ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी निशांत ठाकुर, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, एसडीएम भटियात सुनील कैंथ, एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर, एसडीएम सलूणी डॉ. स्वाति गुप्ता, एसडीएम चुराह गरीश सुमरा, एसडीएम भरमौर असीम सूद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा, उपनिदेशक उद्यान राजीव चंद्रा, उप निदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह ,अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग रणजीत चौधरी, महाप्रबंधक उद्योग चंद्रभूषण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कार्यशाला में मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

11 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

15 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

18 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

1 day ago