अपराध /दुर्घटना

सोलन : सोलन के चंबाघाट में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

पुलिस थाना सोलन के अंतर्गत चंबाघाट स्थित श्मशान घाट को जाने वाले रास्ते पर नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सबसे पहले शव को वहां खेल रहे बच्चों ने देखा जिसके बाद उनके परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पिछले कल दोपहर बाद इस मार्ग पर कुछ बच्चे खेल रहे थे खेलते खेलते उनकी बोल नाले में गिर गई जब वह नाले में पहुंचे तो वहां एक अवस्था में एक व्यक्ति को देखकर घबरा गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। एएसपी अजय कुमार राणा ने मौके का  मुआयना किया। उन्होंने बताया कि 4:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि चंबाघाट के शमशान घाट की तरफ जाने वाली रास्ते के नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति के शव को नाली से बाहर निकाला। यह शव 2 से 3 दिन पुराना है और व्यक्ति की उम्र 40 से 50 वर्ष के बीच है। एएसपी ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोलन अस्पताल सोलन भेज दिया गया है और शव की शिनाख्त की जा रही है। 

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

12 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

15 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

19 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

1 day ago