मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
जिला पुलिस की विशेष पीओ सेल टीम को गुरुवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम द्वारा चरस तस्करी मामले में उद्घोषित अपराधी को सोझा से हिरासत में लिया गया है। मामले में पीओ सेल टीम ने आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना करसोग के हवाले कर दिया गया है। पुलिस से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी जिला के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी करसोग द्वारा एक बड़े चरस मामले में वांछित आरोपी को पीओ सेल टीम मंडी द्वारा सोझा से हिरासत में लिया गया है। आरोपी की शिनाख्त पेप चंद पुत्र मिर्जा सिंह निवासी गांव सोझा डाकघर सोमाकोठी तहसील करसोग जिला मंडी के खिलाफ वर्ष 2021 में पुलिस थाना करसोग में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत एफआईआर दर्ज किया था। वहीं आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी तक बाहर चल रहा था और अन्य आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में मामला विचाराधीन है। वहीं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी करसोग द्वारा उसे 1 जुलाई 2022 को उसे उदघोषित अपराधी घोषित कर दिया गया। इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा आरोपी की धरपकड़ को लेकर विभिन्न जगहों पर दबिश दी गई। लेकिन आरोपी बार-बार पुलिस टीम को चकमा देकर भाग जाता था। इस पर पीओ सेल मंडी टीम एचएचसी मोहिंद्र सैनी, कांस्टेबल विवेक भंगालिया और एलएचसी दिनेश चौधरी को आरोपी के बारे में करसोग के सोझा में मौजूद होने की सूचना मिली इस पर आरोपी को हिरासत में लिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पीओ सेल टीम मंडी ने एक उदघोषित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि पीओ सेल टीम ने आगामी कार्यवाही के लिए आरोपी को करसोग पुलिस के हवाले कर दिया है।
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बंगलुरू (कर्नाटक) में 24 से 26…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम…
ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…