मुख्य समाचार

मनाली : सरजमीं फ़िल्म की शूटिंग के लिए मनाली आएगी काजोल

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

पर्यटन नगरी मनाली में पर्याप्त हिमपात होते ही मशहूर अभिनेत्री काजोल शूटिंग के लिए मनाली आएगी। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही सरजमी फ़िल्म की शूटिंग मनाली में होने जा रही है। शूटिंग के लिए जगह चिन्हित करने फ़िल्म यूनिट की टीम मनाली पहुंची है। टीम ने आज अटल टनल सिस्सू व कोकसर के पर्यटन स्थलों में रैकी की। सरजमीं फ़िल्म की शूटिंग मनाली सहित लाहुल के पर्यटन स्थलों में भी होगी। शूटिंग को लेकर जगह का चयन किया जा रहा है। स्थानीय कोर्डिनेटर अनिल कायस्ता के सहयोग जगह का चयन हो रहा है। कर्ण जौहर इस फ़िल्म का निर्माण कर रहे हैं। लम्बे अरसे बाद कोई मशहूर अभिनेत्री मनाली आ रही है। स्थानीय कोर्डिनेटर की माने तो ब्रह्मास्त्र फ़िल्म की शूटिंग को अमिताभ मनाली आए थे उसके बाद अब सरजमीं फ़िल्म की शूटिंग के लिए काजोल मनाली आ रही है। मनाली के मशहूर कोर्डिनेटर अनिला कायस्ता ने बताया कि फ़िल्म सरजमीं की शूटिंग को लेकर जगह चिन्हित करने टीम मनाली आई है। उन्होंने बताया कि हिमपात होते ही फ़िल्म यूनिट मनाली में डेरा डाल लेगी। अनिल ने बताया कि लगभग एक महीना मनाली व लाहुल में शूटिंग की जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

11 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

15 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

18 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

1 day ago