मुख्य समाचार

भरमौर : भरमौर के बाद अब गरोला में पागल कुत्तों का आतंक, तीन हुए शिकार

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

जन-जातीय क्षेत्र भरमौर में आवारा कुत्तों की संख्या काफी बढ चुकी है व अधिकतर पागल होने के बाद वो लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। कुछ दिन पूर्व भरमौर उपमंडल में भी पागल कुत्तों द्वारा 9 लोगों को अपना शिकार बनाया गया था, हालांकि भरमौर प्रशासन द्वारा इस पर एक्शन लेते हुए पशुपालन विभाग द्वारा वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया ताकि लोग सुरक्षित सड़कों पर घूम सके। आज सुबह -सुबह ही गरोला पंचायत में पागल कुते ने तीन लोगों को अपना शिकार बना लिया। बी डी सी सदस्य गरोला-उंलासा पंचायत पवन कुमार शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गरोला पंचायत में जल विद्युत परियोजनाओं कंपनी के मैस की बदौलत कुत्तों की संख्या इतनी बढ़ चुकी है कि अब वो पागल होने के बाद लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। उन्होंने भरमौर प्रशासन से तुरंत उन पर नकेल कसने का आग्रह किया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

11 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

14 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

17 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

1 day ago