ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
यूको आरसेटी स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आदर्श कारागार नाहन परिसर में चलाए जा रहे 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन कार्यक्रम गत दिन संपन्न हुआ। उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने इस अवसर पर 24 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। संस्थान की निदेशक अमिता शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान 24 अभ्यार्थियों को को मशरूम उत्पादन के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उन्हें स्वावलम्बी व सफल उद्यमी बनाने के लिए प्रेरित भी किया गया। उन्होंने बताया कि यूको आरसेटी समय-समय पर ग्रामीण लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण आयोजित करता है। कारागार अधीक्षक ने भी 24 अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया व उन्हें अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरणा दी। पर्यवेक्षक विष्णु देव मिश्रा ने प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की जानकारी प्रदान की। इस उपलक्ष्य पर एल.डी.एम यूको बैंक राजीव अरोड़ा, युको-आरसेटी निदेशक जे.पी. सिंह व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जूनियो गांव के समीप शनिवार दोपहर एक…
ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश। महाराष्ट्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले अग्निवीर साहिल कुमार…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर उसे…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू: जिला सोलन के परवाणू में पुलिस ने नशा…
सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवादाता ), सोलन। शहर के सनी साइड क्षेत्र में आवारा…