मुख्य समाचार

कुल्लू : दिव्यांगजनों के लिए समावेश कार्यक्रम चलाना सराहनीय पहल : राजेश कुमार

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर )

दिव्यांग जनों के लिए समावेश कार्यक्रम चलाना बहुत ही सराहनीय कार्य है यह बात जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार,ने समावेशी कार्यशाला के दौरान कहे। प्रधानाचार्य ने साम्फ़िया फ़ाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए धन्यवाद जताते हुए कहा कि दिव्यांग जनों की सहायता करना हम सब का कर्तव्य है साथ ही विशेष आवश्यकता बाले बच्चों के विकास के  लिए आश बाल विकास  द्वारा दी जाने बाली सेवाओं की सराहना की। बता दें कि साम्फिया फाउंडेशन एडी हाइड्रो पॉवर लिमिटेड मनाली द्वारा प्रायोजित संस्थान है जिसके अंतर्गत जिला कुल्लू में दिव्यांग बच्चों के लिए विभिन्न तरह की सेवाएँ जैसे  फिजियोथैरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, स्पीच थेरेपी एवं स्पेशल एजुकेशन आदि प्रदान करते हैं। बीजू, कार्यक्रम प्रबंधक नें सभी को साम्फ़िया फ़ाउंडेशन द्वारा चलायी जा रही सभी गतिविधीयों पर प्रकाश डाला और साथ ही जानकारी देते हुए बताया कि साम्फ़िया फ़ाउंडेशन दिव्यंगता के क्षेत्र में जागरूकता लाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम चला है जिसके तहत ज़िला के सभी शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक कार्यक्रमों एवं त्योहारों आदि में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। वहीँ सांफिआ फाउंडेशन के निदेशक डॉ. रेखा ठाकुर ने सभी को विभिन्न तरह की थेरेपी सेवाओं जैसे फिजियोथैरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, स्पीच थेरेपी एवं स्पेशल एजुकेशन के विषय में जानकारी दी और साथ में दिव्यांगता के प्रकारों के बारे भी जानकारी प्रदान की। दूसरे सत्र में आश बाल विकास केंद्र की धनेश्वरी ठाकुर ने अलग-अलग दिव्यांगता पर आधारित गतिविधियां कराई गई जिसका उद्देश्य उन्हें दिव्यांगता का एहसास दिलाना रहा।

Himachal Darpan

Recent Posts

समरहिल यूनिवर्सिटी डिस्पेंसरी के पास हमला: पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए…

8 hours ago

विश्व युवा संसद 2026 में हिमाचल की अदिति बनी ‘बेस्ट स्पीकर’, प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बंगलुरू (कर्नाटक) में 24 से 26…

10 hours ago

सोलन नगर निगम रोस्टर में राजनीतिक दखल—कांग्रेस सरकार पर हेराफेरी का आरोप : संदीपनी

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम…

11 hours ago

RVN स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…

11 hours ago

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

1 day ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

1 day ago