मुख्य समाचार

सिरमौर : उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा मंडलों को मिलेंगे नकद पुरस्कार

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा राष्ट्र के विकास एवं समाज सेवा के क्षेत्र में युवा मंडलों द्वारा किए गए उनके स्वैच्छिक कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा मंडलों को जिला स्तर पर नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी संजय शुक्ला ने बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा मंडलों को जिला स्तर पर 51 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार, 31 हजार रुपये का द्वितीय पुरस्कार तथा 21 हजार रुपये का तृतीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि यह पुरस्कार प्रथम जनवरी 2021 से 31 दिसम्बर 2021 तक विभिन्न स्वयंसेवी युवा संस्थानों द्वारा किए गए युवा विकासोन्मुखी, स्वैच्छिक गतिविधियों के लिए निर्धारित मापदंडों के अनुसार दिए जाएंगे। पुरस्कार हेतु पात्रता, निर्धारित मानदंड, सामान्य नियम व प्रयासों के कोर्स सम्बन्धी जानकारी जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सिरमौर स्थित नाहन के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं। इच्छुक व पात्र युवा कल्ब 16 जनवरी 2023 तक जिला युवा सेवाएं एवं खेल कार्यालय चंबा मैदान परिसर, नाहन में फाईल बनाकर अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

जूनियो के समीप 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दंपति गंभीर रूप से घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जूनियो गांव के समीप शनिवार दोपहर एक…

7 hours ago

धर्मशाला में पेंशनरों का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू सरकार को अल्टीमेटम; मांगें नहीं मानीं तो होगा विधानसभा का घेराव!

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर…

18 hours ago

चार महीने पहले अग्निवीर बनने की मनाई थी खुशी, अब साहिल कुमार की मौत से परिवार में पसरा मातम

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश। महाराष्ट्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले अग्निवीर साहिल कुमार…

18 hours ago

संजौली में युवती का पीछा कर परेशान करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया पाबंद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर उसे…

18 hours ago

परवाणू में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 26.89 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू: जिला सोलन के परवाणू में पुलिस ने नशा…

1 day ago

सोलन : सनी साइड में आवारा कुत्तों का हमला, मासूम बच्ची घायल

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवादाता ), सोलन। शहर के सनी साइड क्षेत्र में आवारा…

2 days ago