मुख्य समाचार

चंबा : 23 दिसम्बर को बचत भवन चंबा में गुड गवर्नेंस पर होगी कार्यशाला

चंबा (ब्यूरो रिपोर्ट),

आमजन से जुड़ी सरकारी योजनाओं के प्रभावी रूप से क्रियांवयन व लोगों को लाभांवित करने के उद्देश्य से 25 दिसंबर, 2022 तक जिले में तहसील व खंड स्तर पर सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डी सी राणा ने बताया कि केन्द्र व हिमाचल सरकार के निर्देशानुसार आमजन को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ उनके घर के नजदीक देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा 19 से 25 दिसंबर तक गुड गवर्नेंस वीक के तहत ‘प्रशासन गांव की ओर’ मुहिम में भागीदार बनते हुए जागरूकता कार्यक्रमों को आयोजित कर रहा है। सुशासन सप्ताह में सुशासन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 23 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे बचत भवन चंबा में गुड गवर्नेंस के तहत एक कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत वक्ता गुड गवर्नेंस को लेकर अपने विचार साँझा करेंगे l उपायुक्त ने बताया कि सुशासन सप्ताह के दौरान ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत जिला प्रशासन तथा अन्य विभागों के अधिकारी स्वयं आमजन तक जागरूकता कैंप के माध्यम से पहुंचेंगे और उनकी शिकायतों को सुनकर उनका निवारण किया जाएगा। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में आमजन की शिकायतों व समस्याओं की सुनवाई करके मौके पर ही उनका निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने संबंधित कार्यालयध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे कैंप में उपस्थित होकर आमजन को बेहतरीन सेवाएं मुहैया करवाएं और उनकी समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कार्यालयध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे सुशासन सप्ताह के तहत समग्र ई- समाधान पोर्टल पर लंबित शिकायतों का शत प्रतिशत समाधान करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने सुशासन कैंप में आमजन की शिकायतों का शत प्रतिशत समाधान करने व उन्हें जनकल्याणकारी सेवाएं अविलंब सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

57 minutes ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

2 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

5 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

5 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

5 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

5 hours ago