खेती बागवानी

निरमंड : निरमंड के ऊपरी इलाकों में कांट छांट, तौलिए बनाने के कार्य में जुटे बागवान

निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),

निरमंड उपमंडल के ऊपरी इलाकों सराहन, चायल, नोर, डीम, बाड़ी, अरसू, निशानी, लोट, निथर, दुराह, देहरा, शिल्ली, राहणू, गमोग, जुआगी, कोटी, कोट, सरगा, पोशना, खरगा आदि इलाकों में इन दिनों बागवान अपने बगीचे में तौलिए और कांट छांट में जुट गए हैं। मौसम कभी भी अपनी करवट बदल सकता है जिसके चलते उपरी इलाके के बागवानों ने हिमपात से पहले गोबर, पेस्ट, तौलिया, कांट छांट, कार्य में लगे हुए हैं और आगामी दिनों में टीएसओ, चुना, बोडो मिक्चर, कास्टिक सोडा इत्यादि की स्प्रे का काम भी करना बाकी रह गया है। वैसे तो प्रूनिंग का कार्य जनवरी, फरवरी के माह में किया जाता है मगर इस बार बंपर फसल होने से सेब के पौधों में भारी टूट फूट हुई है जिसके चलते उपरी इलाके के बागवान इस बार कांट छांट में पहले ही शुरू हो गये है। प्रगतिशील बागवान देस राज, विकास सन्नी, बादल राठौर, सुरेश का कहना है कि इस बार सेब की बंपर पैदावार होने से सेब की टहनियों की टूट फूट हुई है इस वजह से हिमपात से पहले कांट छांट का कार्य किया जा रहा है। वहीं बागवानी सहायक अधिकारी अमर चन्द शर्मा निरमंड  का कहना है कि सूखे की वजह से नवंबर, दिसम्बर के महीने में कांट छांट से केंकर का खतरा ज्यादा रहता है इसलिए बागवान जनवरी फरवरी के माह में प्रुनिंग करें और हिमपात से पहले, गोबर, तना पेस्ट लगाने का काम निपटा लें। सूखे की वजह से जहां नमी नहीं है वहां तौलिए करने से भी परहेज करें।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

10 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

13 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

16 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

1 day ago