निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),
निरमंड उपमंडल के ऊपरी इलाकों सराहन, चायल, नोर, डीम, बाड़ी, अरसू, निशानी, लोट, निथर, दुराह, देहरा, शिल्ली, राहणू, गमोग, जुआगी, कोटी, कोट, सरगा, पोशना, खरगा आदि इलाकों में इन दिनों बागवान अपने बगीचे में तौलिए और कांट छांट में जुट गए हैं। मौसम कभी भी अपनी करवट बदल सकता है जिसके चलते उपरी इलाके के बागवानों ने हिमपात से पहले गोबर, पेस्ट, तौलिया, कांट छांट, कार्य में लगे हुए हैं और आगामी दिनों में टीएसओ, चुना, बोडो मिक्चर, कास्टिक सोडा इत्यादि की स्प्रे का काम भी करना बाकी रह गया है। वैसे तो प्रूनिंग का कार्य जनवरी, फरवरी के माह में किया जाता है मगर इस बार बंपर फसल होने से सेब के पौधों में भारी टूट फूट हुई है जिसके चलते उपरी इलाके के बागवान इस बार कांट छांट में पहले ही शुरू हो गये है। प्रगतिशील बागवान देस राज, विकास सन्नी, बादल राठौर, सुरेश का कहना है कि इस बार सेब की बंपर पैदावार होने से सेब की टहनियों की टूट फूट हुई है इस वजह से हिमपात से पहले कांट छांट का कार्य किया जा रहा है। वहीं बागवानी सहायक अधिकारी अमर चन्द शर्मा निरमंड का कहना है कि सूखे की वजह से नवंबर, दिसम्बर के महीने में कांट छांट से केंकर का खतरा ज्यादा रहता है इसलिए बागवान जनवरी फरवरी के माह में प्रुनिंग करें और हिमपात से पहले, गोबर, तना पेस्ट लगाने का काम निपटा लें। सूखे की वजह से जहां नमी नहीं है वहां तौलिए करने से भी परहेज करें।
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…
ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में सड़क किनारे मिले युवक के…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…