भरमौर (ओपी शर्मा/सब एडिटर),
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से विकास खंड भरमौर के होली में दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। यह जानकारी नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी(भरमौर) मनीष ठाकुर ने दी। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान सिरमौरी राम व जिला युवा अधिकारी विवेक कुमार ने मुख्यतिथि के तौर पर शिरकत की। इस प्रतियोगिता का आयोजन तहसील होली के तियारी के खेल मैदान मे आयोजन किया गया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी मनीष ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में कबड्डी, वालीबॉल, ऊँची कूद, 800 मीटर दौड़, महिला वर्ग में चैअर रैस इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि नेहरू युवा केंद्र की यह प्रतियोगिता युवक मंडल तियारी और शिव शक्ति युवक मंडल मझेरन के सहयोग से आयोजित की जा रही हैं। आज प्रतियोगिता के पहले दिन 4 कबड्डी और 5 मैच वालीबॉल के खेले गए। जिसमें सभी खिलाडियों ने अच्छा प्रदर्शन दिखाया। इस मौके पर ग्राम पंचायत उप प्रधान जय राम नरेश जोगिंदर, सुनंद कपूर, संजय, अश्विनी, सुशील अजय, अभिषेक विहान, हेम राज, सन्नी राणा आदि उपस्थित रहे।
निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट मंडी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं कक्षा की…
नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), मंगलवार को सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, नाहन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक…
शिमला (विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ ) दिनांक 27/02/2026 को पुलिस थाना देहा की टीम द्वारा गश्त…
नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन में आयोजित NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आज…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते…