मनोरंजन

चंबा : चमेरा पावर स्टेशन-I, खैरी ने प्रदान की रेडक्रॉस सोसाइटी चंबा को 2 सेल काउंटर मशीनें

चंबा (एम एम डैनियल/ ब्यूरो चीफ),

भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी एनएचपीसी के चमेरा पावर स्टेशन-I, खैरी द्वारा अपनी कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व व सतत विकास योजना (सीएसआर-एसडी)के वित्त वर्ष 2022-23 के अंतर्गत जिला रेडक्रॉस सोसाइटी चंबा के क्लिनिकल लैबॉरेटरीज़ को 2 सेल काउंटर मशीनें प्रदान की। इन सेल काउंटर मशीनों का उपयोग रेडक्रास सोसायटी की चुवाड़ी एवं तीसा शाखा में सभी प्रकार के रक्त जांच के लिए एवं आम जनता को बेहतर जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयोग किया जाएगा। चमेरा पावर स्टेशन-I के समूह महाप्रबंधक (प्रभारी) प्रवेश कुमार जैन द्वारा एक औपचारिक कार्यक्रम में 2 सेल काउंटर मशीन(ERBA Both Manual & Automatic Automated Hematology Analyser(5 Part) प्रिंटर सहित उपायुक्त एवं चेयरमैन रेडक्रॉस सोसायटी चंबा डी.सी. राणा को सौंपा गया। एनएचपीसी का 540 मेगावाट का चमेरा पावर स्टेशन-I अनवरत विद्युत उत्पादन के साथ-साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारी  को समझते हुए समय-समय पर सीएसआर के अंतर्गत सामान्य  जनहित हेतु विभिन्न योजनाएं चलाता रहता है जिससे पावर स्टेशन के आस-पास के क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास होता रहे। एनएचपीसी अपने सीएसआर और स्थिरता प्रयासों में सदैव स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए प्रयासरत है। रेडक्रॉस सोसाइटी चंबा के चुवाड़ी  और तीसा शाखा में स्थित उनके क्लिनिकल लैबॉरेटरीज़ को लंबे समय से सेल काउंटर मशीन की  आवश्यकता महसूस की जा रही थी एवं इसके लिए उपायुक्त, जिला चम्बा जोकि  जिला रेडक्रॉस सोसाइटी चंबा के अध्यक्ष भी है,द्वारा एनएचपीसी से निवेदन किया गया था। सेल काउंटर मशीन को जिला रेड  क्रॉस सोसाइटी चंबा  के अध्यक्ष को सौंपते हुए चमेरा पावर स्टेशन-I के समूह महाप्रबंधक (प्रभारी)श्री प्रवेश कुमार जैन ने कहा कि एनएचपीसी अपने परियोजनाओं के इर्द-गिर्द के क्षेत्रों के निवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने में विश्वास रखती है। जिले के स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की गुणवत्ता में सुधार के लिए स्वास्थ्य सहायता एवं उच्च तकनीक वाली मशीनरी और परीक्षण उपकरण प्रदान करके स्वास्थ्य सुविधाओं को उन्नत करने की दिशा में एनएचपीसी अपना योगदान देने के लिए सदैव तत्पर है। इस अवसर उपायुक्त एवं चेयरमैन रेडक्रॉस सोसाइटी चंबा डी.सी. राणा ने समस्त पदाधिकारियों व एनएचपीसी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी क्षेत्र के स्वास्थ्य संबंधी विकास हेतु सहयोग बनाए रखने की उम्मीद की एवं एनएचपीसी को व पावर स्टेशन के समूह महाप्रबंधक (प्रभारी) प्रवेश कुमार जैन को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस शुभ अवसर पर आयोजित औपचारिक कार्यक्रम में एडीएम चंबा अमित मैहरा  रेडक्रॉस सोसाइटी चंबा के पदाधिकारीगण एवं चमेरा पावर स्टेशन-I की उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा चौधरी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

13 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

15 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

16 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

18 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

19 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

19 hours ago