अपराध /दुर्घटना

शिमला : हिमाचल कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप

(अवधेश नेगी/न्यूज़ एडिटर चीफ़),

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे और कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया गया है। विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस उनकी पत्नी सुदर्शना ने दर्ज कराया है। राजस्थान के उदयपुर में स्थानीय कोर्ट में मामला विचाराधीन है और 14 दिसंबर यानी आज मामले में सुनवाई होगी। जानकारी के अनुसार, शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह की पत्नी सुदर्शना चंडावत ने पति और परिजनों पर उदयपुर (राजस्थान) कोर्ट में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी। 17 अक्तूबर 2022 को यह शिकायत दी गई थी। 17 नवंबर 2022 को पहली सुनवाई में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी उदयपुर की अदालत ने विक्रमादित्य सिंह, सास प्रतिभा सिंह, ननद अपराजिता, ननदोई अंगद सिंह और चंडीगढ़ की एक युवती को गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। फिलहाल, हिमाचल कैबिनेट की रेस की चल रहे विक्रमादित्य सिंह के लिए यह बड़ा झटका है। सभी प्रतिवादियों को उदयपुर कोर्ट में आज को पेश होने के आदेश दिए गए हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

सतीवाला तेंदुआ मामला: तेंदुए के पंजे काटने के आरोप में फार्म मालिक गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : नाहन-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर स्थित सतीवाला पंचायत…

3 hours ago

रानीताल बाग में महिला व उसके बेटे से मारपीट, तीन युवकों पर मामला दर्ज

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना नाहन में मारपीट का एक मामला दर्ज…

4 hours ago

स्मार्ट मीटर का झटका: 400 का बिल सीधे 92,746 रुपये पहुंचा, दुकानदार हैरान

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। हिमाचल प्रदेश में स्मार्ट मीटरों को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा…

5 hours ago

राजगढ़ में 4.87 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई…

1 day ago

कड़े पहरे में शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं, मंडी में दो नकलची पकड़े

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं कक्षा की…

2 days ago

सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने की प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), मंगलवार को सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, नाहन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक…

2 days ago