नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ),
पुलिस थाना नाहन में मारपीट का एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ममता वर्मा पत्नी ओम प्रकाश वर्मा, निवासी मकान नंबर 334/8, c /o दुर्गेश, बड़ा चौक नाहन की शिकायत पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।शिकायतकर्ता ममता वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि पाना, रिंकू और गोलू नाम के युवकों ने रानीताल बाग में उनका रास्ता रोक लिया और उनके साथ तथा उनके बेटे के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौच भी की। घटना में शिकायतकर्ता और उनके बेटे को चोटें आई हैं।पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2), 351(2), 352 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की आगामी तफ्तीश की जा रही है।
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), कालाअंब : प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्नेह…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिले के मोहटली में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 47…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के शिलाई में अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह धर्मा ने पेश की अनूठी मिसाल,…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से चोरी की एक हैरान कर देने वाली…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल में साइबर ठगी का बड़ा जाल, छह साल में 390 करोड़ रुपये…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…