अपराध /दुर्घटना

कुल्लू : पुलिस ने 27 ग्राम चिट्टा के साथ किया व्यक्ति गिरफ्तार

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

कुल्लू जिला में पुलिस अधीक्षक गुरदेव चंद शर्मा ने नशा तस्करों के विरूद्ध अभियान को ओर तेज कर दिया है और एसपी गुरदेव शर्मा के कुशल नेतृत्व में ज़िला पुलिस कुल्लू में एक के बाद एक नशा तस्करों को गिरफ्तार कर रही हैं और सलाखों के पीछे धकेल रही है। इसी कड़ी में कुल्लू पुलिस की टीम को बीते कल गुप्त सुचना मिली कि भुन्तर थाना के अन्तर्गत हाथीथान में विपिन कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी हाथीथान तहसील भुन्तर जिला कुल्लू हि० प्र० उम्र 40 वर्ष अपने  रिहायशी मकान में हैरोईन/चिट्टा बेचने का अवैध धंधा कर रहा है। एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर कुल्लू पुलिस की एक टीम ने विपिन कुमार उपरोक्त के रिहायशी मकान की नियमानुसार तलाशी ली तो विपिन कुमार के कमरे से 27 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भुन्तर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जाएगा। जिला के पुलिस अधीक्षक ने अभियोग के अन्वेषणाधिकारी को निष्पक्षता के साथ अन्वेषण करने के निर्दश दिये हैं और आरोपी के अन्य तस्कर साथियों का पता करके उनके विरूद्ध भी कार्यवाही करने के भी आदेश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कुल्लू की जनता से अपील की है कि कुल्लू से नशे को समाप्त करने के लिए पुलिस का सहयोग करें और नशे का कारोबार करने वाले लोगों की जानकारी पुलिस को देते रहें।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

18 hours ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

18 hours ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

1 day ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago